संदर्भ: मत्ती रचित सुसमाचार 22–23
आज मंगळवार हम एक सच्चाई को सीखेंगे…
हममें से बहुत लोग prayer करते हैं।
worship भी करते हैं।
फिर भी…
अंदर खालीपन है।
शांति नहीं है।
क्यों?
क्योंकि सिर्फ दिल साफ होना काफी नहीं…
दिल को सही तरीके से भरना भी जरूरी है।
Point 1: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि हमने दिल परमेश्वर को नहीं दिया।”
📖 मत्ती 22:21
यीशु मसीह ने कहा:
“कैसर की वस्तु कैसर को और परमेश्वर की वस्तु परमेश्वर को”
समझो:
हम अपना time, energy, focus - सब कुछ दुनिया को दे देते हैं। career, पैसा, mobile, लोग - सबको दे देते हैं।
लेकिन…
दिल का जो हिस्सा परमेश्वर का है।
वह खाली छोड़ देते हैं।
आज का सच:
हम busy हैं… लेकिन blessed नहीं।
connected हैं… लेकिन complete नहीं।
शांति से सोचो:
“जब तक दिल परमेश्वर को नहीं मिलेगा… खालीपन कभी नहीं जाएगा”
Point 2: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि जीवन में सच्चा प्रेम नहीं है।”
📖 मत्ती 22:37-39
यीशु ने कहा: “परमेश्वर से प्रेम करो… और अपने पड़ोसी से प्रेम करो”
समझो:
परमेश्वर को सिर्फ हमारी आराधना नहीं चाहिए…
उसे हमारा प्रेम चाहिए।
और वह प्रेम सिर्फ परमेश्वर तक नहीं रुकता…
वह लोगों तक जाता है।
आज का सच:
हम worship करते हैं…
लेकिन घर में गुस्सा करते हैं।
हम church में smile करते हैं…
लेकिन अंदर कटवाहट रखते हैं।
शांति से सोचो:
“जहाँ प्रेम नहीं… वहाँ जीवन खाली है।”
Point 3: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि हम दिखावे में जी रहे हैं।”
📖 मत्ती 23
यीशु ने फरीसियों को “कपटी” कहा
समझो:
फरीसी बाहर से perfect दिखते थे
लेकिन अंदर से सच्चे नहीं थे।
उनका धर्म real नहीं… सिर्फ show था।
आज का सच:
हम भी वही कर रहे हैं…
Social media पर perfect life
church में perfect image
लेकिन अंदर struggle, पाप, दर्द।
शांति से सोचो:
“दिखावा कभी खालीपन नहीं भरता… वो उसे और बढ़ाता है।”
Point 4: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि हम तैयार नहीं हैं।”
📖 मत्ती 24–25
यीशु ने कहा: “जागते रहो… तैयार रहो”
समझो:
हम हर चीज के लिए ready रहते हैं, job, exam, future
लेकिन परमेश्वर के लिए ready नहीं रहते।
हम आज में जीते हैं…
लेकिन अनंतजीवन को भूल जाते हैं।
आज का सच:
हम सोचते हैं, “अभी time है।”
लेकिन सच यह है, “time जा रहा है।”
शांति से सोचो:
“जो तैयार नहीं है… वह हमेशा खाली रह जाएगा।”
अब समझो…
क्यों हम खाली हैं?
क्योंकि दिल पूरा परमेश्वर को नहीं दिया
क्योंकि जीवन में प्रेम नहीं
क्योंकि हम दिखावे में जी रहे हैं
क्योंकि हम तैयार नहीं हैं
सच्चाई है:
हम हँसते हैं… लेकिन अंदर टूटे हुए हैं।
हम दिखते मजबूत strong हैं… लेकिन अंदर खाली हैं।
और आज यीशु मसीह हमसे कह रहे हैं:
“मैं तुम्हारा खालीपन भर सकता हूँ।
लेकिन पहले तुम सच्चे बनो।”
आज…कोई acting मत करो
कोई mask मत पहनो
बस सच्चे दिल से कहो…
Prayer:
“प्रभु…
मैं अंदर से खाली हूँ…
मेरा दिल भर दे
मुझे सच्चा बना…
मुझे प्रेम करना सिखा…
मुझे तैयार रहने वाला बना।”
याद रखना दोस्तो:
“खाली दिल दुनिया से नही, सिर्फ परमेश्वर से भरता है।”


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें