आज बुधवार Wednesday और हम सीखेंगे कि यीशु ने आज क्या किया।
📖 संदर्भ:
मत्ती रचित सुसमाचार 26:6-16
यूहन्ना रचित सुसमाचार 12:1-8
एक लड़का था…
वह हर रविवार चर्च जाता था…
सब लोग उसे जानते थे…
वह worship भी करता था… प्रार्थना भी करता था…
सबको लगता था, “यह बहुत अच्छा लड़का है, बहुत spiritual है।”
लेकिन एक दिन…
उसे एक मौका मिला…
थोड़ा पैसा… थोड़ा फायदा…
और किसी को पता भी नहीं चलना था…
उसने सोचा “बस इस बार, फिर नहीं करूँगा।”
और उसने compromise कर लिया।
उस दिन उसने सिर्फ पाप नहीं किया।
उसने यीशु को बेच दिया।
और shock की बात यह है…
वह लड़का आज यहाँ बैठा हो सकता है।
क्योंकि यही कहानी पहले भी हो चुकी है…
जैसे यहूदा इस्करियोती के जीवन में हुआ था।
वह भी चर्च में था।
वह भी यीशु के साथ चलता था।
लेकिन एक दिन, 30 चाँदी के सिक्कों में
उसने यीशु को बेच दिया।
Point 1: “मरियम - जिसने सब कुछ दे दिया।”
📖 मत्ती 26:7
एक औरत आई…
और उसने अपना सबसे कीमती इत्र यीशु पर डाल दिया।
और उसका नाम मरियम था।
वह पैसा नहीं देख रही थी…
वह लोग क्या कहेंगे, यह नहीं सोच रही थी।
वह सिर्फ प्रेम कर रही थी।
कठिन सच्चाई:
सच्चा प्रेम हमेशा costly होता है।
अगर तुम्हारे जीवन में sacrifice नहीं है,
तो तुम्हारा प्रेम सच्चा नहीं है।
सच्चा प्रेम:
“मरियम ने गिना नहीं… उसने दे दिया।”
Point 2: “यहूदा - जिसने धीरे-धीरे बेच दिया।”
📖 मत्ती 26:14-15
यहूदा ने अचानक नहीं बेचा…
वह पहले ही अंदर से दूर हो चुका था।
और फिर एक दिन बस 30 सिक्के में बेच दिया।
इतनी सस्ती कीमत?
कठिन सच्चाई:
आज भी लोग यीशु को बेच रहे हैं…
थोड़े से pleasure के लिए
थोड़े से पैसे के लिए
थोड़े से comfort के लिए
क्या आपने भी बेच दिया है?
सच्ची हालात:
“तुम भी रोज़ decide करते हो, यीशु या compromise.”
Point 3: “तुम कौन हो? मरियम या यहूदा?”
दोनों ने उसकी बातें सुनी।
लेकिन…
एक ने सब कुछ दे दिया।
एक ने सब कुछ बेच दिया।
और आज यही सवाल तुमसे है।
कठिन सच्चाई:
क्या तुम यीशु को पकड़े हुए हो?
या धीरे-धीरे छोड़ रहे हो?
Point 4: “सबसे खतरनाक - अंदर से गिरना।”
यहूदा बाहर से गिरा नहीं था
वह अंदर से गिर चुका था
आज का सच:
हम भी बाहर से ठीक दिखते हैं,
लेकिन अंदर compromise चल रहा है।
और हमें लगता है, “कोई नहीं देख रहा है चलो ले लेते है।”
Monday: दिल साफ हुआ।
Tuesday:
सही जीवन सिखाया गया।
Wednesday:
अब असली चेहरा सामने है।
Final Heart Attack Line
मरियम ने यीशु को सब कुछ दे दिया,
यहूदा ने यीशु को बेच दिया, और तुम?
प्रार्थना:
“प्रभु…
मैं तुझे सस्ते में नहीं बेचना चाहता।”
“मुझे ऐसा दिल दे…
जो तुझे सबसे ऊपर रखे।”
आमेन



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें