📖 संदर्भ:
मंगलवार, 31 मार्च 2026
शीर्षक: “तुम यीशु को कितना चाहते हो या कितने में बेच दोगे?”
📖 संदर्भ:
सोमवार, 30 मार्च 2026
“साफ दिल के बाद भी… क्यों खाली हैं हम?”
संदर्भ: मत्ती रचित सुसमाचार 22–23
आज मंगळवार हम एक सच्चाई को सीखेंगे…
हममें से बहुत लोग prayer करते हैं।
worship भी करते हैं।
फिर भी…
अंदर खालीपन है।
शांति नहीं है।
क्यों?
क्योंकि सिर्फ दिल साफ होना काफी नहीं…
दिल को सही तरीके से भरना भी जरूरी है।
Point 1: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि हमने दिल परमेश्वर को नहीं दिया।”
📖 मत्ती 22:21
यीशु मसीह ने कहा:
“कैसर की वस्तु कैसर को और परमेश्वर की वस्तु परमेश्वर को”
समझो:
हम अपना time, energy, focus - सब कुछ दुनिया को दे देते हैं। career, पैसा, mobile, लोग - सबको दे देते हैं।
लेकिन…
दिल का जो हिस्सा परमेश्वर का है।
वह खाली छोड़ देते हैं।
आज का सच:
हम busy हैं… लेकिन blessed नहीं।
connected हैं… लेकिन complete नहीं।
शांति से सोचो:
“जब तक दिल परमेश्वर को नहीं मिलेगा… खालीपन कभी नहीं जाएगा”
Point 2: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि जीवन में सच्चा प्रेम नहीं है।”
📖 मत्ती 22:37-39
यीशु ने कहा: “परमेश्वर से प्रेम करो… और अपने पड़ोसी से प्रेम करो”
समझो:
परमेश्वर को सिर्फ हमारी आराधना नहीं चाहिए…
उसे हमारा प्रेम चाहिए।
और वह प्रेम सिर्फ परमेश्वर तक नहीं रुकता…
वह लोगों तक जाता है।
आज का सच:
हम worship करते हैं…
लेकिन घर में गुस्सा करते हैं।
हम church में smile करते हैं…
लेकिन अंदर कटवाहट रखते हैं।
शांति से सोचो:
“जहाँ प्रेम नहीं… वहाँ जीवन खाली है।”
Point 3: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि हम दिखावे में जी रहे हैं।”
📖 मत्ती 23
यीशु ने फरीसियों को “कपटी” कहा
समझो:
फरीसी बाहर से perfect दिखते थे
लेकिन अंदर से सच्चे नहीं थे।
उनका धर्म real नहीं… सिर्फ show था।
आज का सच:
हम भी वही कर रहे हैं…
Social media पर perfect life
church में perfect image
लेकिन अंदर struggle, पाप, दर्द।
शांति से सोचो:
“दिखावा कभी खालीपन नहीं भरता… वो उसे और बढ़ाता है।”
Point 4: “साफ दिल के बाद भी हम खाली हैं… क्योंकि हम तैयार नहीं हैं।”
📖 मत्ती 24–25
यीशु ने कहा: “जागते रहो… तैयार रहो”
समझो:
हम हर चीज के लिए ready रहते हैं, job, exam, future
लेकिन परमेश्वर के लिए ready नहीं रहते।
हम आज में जीते हैं…
लेकिन अनंतजीवन को भूल जाते हैं।
आज का सच:
हम सोचते हैं, “अभी time है।”
लेकिन सच यह है, “time जा रहा है।”
शांति से सोचो:
“जो तैयार नहीं है… वह हमेशा खाली रह जाएगा।”
अब समझो…
क्यों हम खाली हैं?
क्योंकि दिल पूरा परमेश्वर को नहीं दिया
क्योंकि जीवन में प्रेम नहीं
क्योंकि हम दिखावे में जी रहे हैं
क्योंकि हम तैयार नहीं हैं
सच्चाई है:
हम हँसते हैं… लेकिन अंदर टूटे हुए हैं।
हम दिखते मजबूत strong हैं… लेकिन अंदर खाली हैं।
और आज यीशु मसीह हमसे कह रहे हैं:
“मैं तुम्हारा खालीपन भर सकता हूँ।
लेकिन पहले तुम सच्चे बनो।”
आज…कोई acting मत करो
कोई mask मत पहनो
बस सच्चे दिल से कहो…
Prayer:
“प्रभु…
मैं अंदर से खाली हूँ…
मेरा दिल भर दे
मुझे सच्चा बना…
मुझे प्रेम करना सिखा…
मुझे तैयार रहने वाला बना।”
याद रखना दोस्तो:
“खाली दिल दुनिया से नही, सिर्फ परमेश्वर से भरता है।”
जब यीशु दिल में आते है, तो सफाई जरूर होती है।
*जय मसीह की दोस्तों*
*सोमवार*
📖 *वचन: मत्ती रचित सुसमाचार 21:12-13*
*Point 1: जब यीशु आते हैं… तो सच्चाई सामने आती है।*
यीशु मसीह मन्दिर में गए और जो लोग सालों से छुपा रहे थे, वह सब खुल गया।
बाहर से सब ठीक लग रहा था। लेकिन अंदर व्यापार, लालच और दिखावा भरा हुआ था।
*संदेश:*
*जब यीशु हमारे जीवन में आते है तो वह हमारे अंदर की असली हालत दिखा देते हैं।*
Connection:
जब सच्चाई सामने आती है… तो अगला कदम क्या होता है?
*Point 2: जब सच्चाई दिखती है… तो यीशु चुप नहीं रहते।*
यीशु ने सिर्फ देखा नही लेकिन उसने action लिया और मेज़ें उलट दी।
इसका मतलब: परमेश्वर पाप को ignore नहीं करता।
*संदेश:*
*हम सोचते हैं, “चलता है।” लेकिन परमेश्वर कहता है, “यह नहीं चलेगा।”*
Connection:
लेकिन सवाल है, यीशु इतना strong क्यों हुए?
*Point 3: क्योंकि परमेश्वर का घर पवित्र होना चाहिए।*
यीशु ने कहा: “मेरा घर प्रार्थना का घर कहलाएगा।”
मन्दिर सिर्फ building नहीं था लेकिन वह परमेश्वर की उपस्थिति की जगह थी।
*संदेश:*
*जहाँ परमेश्वर रहता है, वहाँ पवित्रता जरूरी है।*
Connection:
अब सबसे important सवाल… आज वह घर कहाँ है?
*Point 4: आज परमेश्वर का घर हमारा दिल है।*
आज पत्थर का मन्दिर नही लेकिन हमारा दिल ही मन्दिर है।
लेकिन सच्चाई सुनो: बाहर हम worship करते हैं और अंदर हम struggle करते है।
गुस्सा, jealousy, गलत आदतें, छुपे हुए पाप
*“बाहर होशन्ना… अंदर गंदगी”*
Connection:
अगर दिल मन्दिर है… तो अगला कदम क्या होना चाहिए?
*Point 5: जब दिल मन्दिर है… तो सफाई जरूरी है।*
जिस तरह यीशु ने मन्दिर को साफ किया। वह आज भी हमारे दिल को साफ करना चाहते है।
वह सिर्फ देखने नहीं आते लेकिन वह बदलने आते हैं।
*संदेश:*
*जब यीशु हमारे जीवन में आते है तब वह उपस्थिती के साथ शुद्धता भी लाते है।*
Connection:
लेकिन यह सफाई अपने आप नहीं होगी…
*Point 6: यह सफाई तभी होगी… जब हम अनुमति देंगे।*
उस दिन यीशु ने खुद सफाई की। लेकिन आज… हमें अपने दिल का दरवाज़ा खोलना होगा।
हमें खुद प्रभु को कहना होगा: “प्रभु, जो गलत है उसे निकाल दे।”
समर्पण (surrender) के बिना बदलाव (transformation) नहीं होता। इसीलिए आज उसको अनुमति दीजिए। ताकि वो वह आपको शुद्ध कर सके।
“आज यीशु आपके दिल के बाहर खड़े नहीं है, वो आपके अंदर आना चाहते हैं…”
“लेकिन याद रखो, जब वो अंदर आएंगे, तो सफाई जरूर होगी।”
इसलिए आज फैसला करो: “प्रभु, मेरा दिल सिर्फ तेरा घर बने, प्रार्थना का घर, पवित्र घर।”
*आमेन।*
*धन्यवाद पढ़ने के लिए प्रभु आपको आशीष दे।*
पूरा हुआ - हार नहीं, हमारी जीत की घोषणा
जहाँ इतिहास रुक गया था…
जहाँ स्वर्ग चुप था…
और धरती कांप रही थी…
एक व्यक्ति…
जिसने कभी पाप नहीं किया…
जिसने सिर्फ प्रेम किया…
आज क्रूस पर लटका हुआ है…
और वो एक शब्द बोलता है…
“पूरा हुआ”
क्या सच में सब खत्म हो गया था…?
या कुछ शुरू हुआ था…?
2. STORY - क्रूस का दर्द
सोचो…
वो पीठ जिस पर कोड़े बरस रहे थे…
हर कोड़ा… मांस को चीर रहा था…
सिपाही हँस रहे थे…
लोग मज़ाक उड़ा रहे थे…
दोस्त दूर खड़े थे…
और पिता… चुप थे…
काँटों का ताज उसके सिर में धँसाया गया…
खून उसकी आँखों में बह रहा था…
और फिर…
उसे क्रूस पर ठोंक दिया गया…
हाथों में कील…
पैरों में कील…
हर साँस लेना एक संघर्ष…
और उसी दर्द के बीच…
वो बोलता है - “पूरा हुआ”.... यूहन्ना 19:30...
3. वाणी का अर्थ
जब यीशु ने कहा — “पूरा हुआ”…
यह सिर्फ एक शब्द नहीं था…
यह स्वर्ग की सबसे बड़ी घोषणा थी…
क्या पूरा हुआ?
1. पाप का कर्ज पूरा हुआ
हर इंसान जन्म से ही एक कर्ज लेकर आता है…
पाप का कर्ज…
हमने झूठ बोला…
हमने गलत सोचा…
हमने परमेश्वर को नज़रअंदाज़ किया…
और Bible कहती है- हम सब पापी है।
और पाप की मजदूरी मृत्यु है।
मतलब…
हर पाप का हिसाब देना पड़ेगा…
लेकिन सवाल यह है कि,
क्या हम पाप का कर्ज चुका सकते थे?
नहीं…
अच्छे काम करके नहीं
आराधना करके नहीं
धार्मिक काम करके नहीं
क्योंकि कर्ज इतना बड़ा था…
कि इंसान उसे कभी चुका नहीं सकता था।
लेकिन क्रूस पर… जब यीशु लहूलुहान थे…
उन्होंने कहा - “पूरा हुआ”
मतलब…
तुम्हारा पाप का कर्ज अब बाकी नहीं है।
तुम्हारे पाप का हिसाब चुकाया जा चुका है।
अब तुम्हें सजा नहीं… क्षमा मिल सकती है।
Example
मान लो…
तुम पर लाखों का कर्ज है…
और कोई आकर कहे,
“मैंने तुम्हारा पूरा कर्ज चुका दिया”
*तुम क्या करोगे?*
रो पड़ोगे…
राहत महसूस करोगे।
बस…
क्रूस पर यही हुआ, जब यीशु ने कहा पूरा हुआ।
2. भविष्यवाणियाँ पूरी हुईं
यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी…
सदियों पहले से…
परमेश्वर ने बता दिया था कि मसीह आएगा…
वो दुख उठाएगा…
और लोगों के पाप अपने ऊपर लेगा…
हर एक बात…
एक-एक detail जो बताया था वो सब पूरा हुआ।
उसके हाथ छेदे गए - पहले से लिखा था
लोग उसका मज़ाक उड़ाएंगे - लिखा था
वो चुप रहेगा - लिखा था
और क्रूस पर…
एक भी बात अधूरी नहीं रही।
इसका मतलब क्या है?
परमेश्वर का plan perfect है।
उसकी timing perfect है।
जो उसने कहा… वो पूरा करता है।
अगर परमेश्वर ने यीशु के बारे में हर बात पूरी की…
तो क्या वो तुम्हारी जिंदगी में अपना वादा पूरा नहीं करेगा?
बस उस येशु मसीहा पर विश्वास करो तो वो सब बाते पूरा करेगा।
पाप एक दीवार बन चुका था
हम सीधे परमेश्वर के पास नहीं जा सकते थे
लेकिन जब यीशु ने कहा -“पूरा हुआ”
उस क्षण मे …
वो दीवार टूट गई
रास्ता खुल गया
अब हम यीशु के पास जा सकते है
उससे बाते कर सकते है।
इसका मतलब आज के लिए:
अब तुम्हें किसी के द्वारा जाने की जरूरत नहीं
तुम सीधे परमेश्वर से बात कर सकते हो
क्षमा उपलब्ध है - अभी, इसी समय....
Example
जैसे एक दरवाजा बंद था…
और कोई आकर उसे खोल दे…
और कहे, अब choice तुम्हारी है,
अंदर जाओ या बाहर खड़े रहो।
लेकिन मै आपकी सुनूँगा,
आप मेरे साथ बात कर सकते है।
4. लागूकरण
आज यहाँ कई लोग हैं…
जो सोचते हैं: “मैं बहुत पापी हूँ”
“मेरा जीवन टूट गया है”
“मेरे लिए कोई उम्मीद नहीं”
लेकिन सुनो…
क्रूस पर कहा गया - “पूरा हुआ”
मतलब…
तुम्हारा पाप — पूरा चुका दिया गया
तुम्हारा दर्द — उठाया गया
तुम्हारी सजा — खत्म की गई
तुम्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं…
बस उस यीशु को स्वीकार करने की जरूरत है।
5. जब वो “पूरा हुआ” कह रहा था…
तो यीशु आपको देख रहा था…
आपकी गलतियाँ…
आपकी आदतें…
आपका छुपा हुआ दर्द…
सब उसके सामने था…
फिर भी उसने कहा,
“मैं तेरे लिए मर रहा हूँ।”
6. आज फैसला आपके हाथ में है…
क्या तुम उस “पूरा हुआ” कहनेवाले यीशु को अपने जीवन में स्वीकार करोगे…?
क्या तुम अपने पाप, अपना दर्द उसके हवाले करोगे…?
अगर हाँ…
तो अभी अपने दिल में कहो:
“प्रभु यीशु…
मैं मानता हूँ कि आपने मेरे लिए सब कुछ पूरा किया…
आज मैं आपको स्वीकार करता हूँ…”
7. याद रखना…
क्रूस पर बोला गया
“पूरा हुआ”
अंत नहीं था…
वो आपके नए जीवन की शुरुआत थी।
पढ़कर प्रभुने आशीष दी होगी तो आप यह एक दूसरे को शेयर कर देना..... धन्यवाद।






