शीर्षक: शांत होकर परमेश्वर पर भरोसा करे
वचन
“तुम चुप रहो, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ।” - भजन संहिता 46:10
हम अक्सर जीवन की भाग-दौड़ और समस्याओं में उलझ जाते हैं। मन घबराने लगता है और समाधान जल्दी पाने की कोशिश करता है। लेकिन परमेश्वर हमें याद दिलाते हैं कि कभी-कभी सबसे बड़ा विश्वास यही है कि हम रुकें, शांत रहें और परमेश्वर की बाँट जोहते रहे।
जब हम रुककर परमेश्वर की ओर देखते हैं, तो हमें यह भरोसा मिलता है कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, उसकी सामर्थ्य और योजना हमारे लिए उत्तम है। उसकी उपस्थिति ही हमारा सहारा और शांति है।
प्रार्थना
हे पिता परमेश्वर, मुझे सिखा कि मैं अपनी चिंता और जल्दीबाज़ी को छोड़कर तेरी प्रतीक्षा करूँ। मेरा मन शांत कर और मुझे याद दिला कि तू ही मेरा शरणस्थान है। मेरी पूरी आशा तुझ पर टिकी रहे। यीशु के नाम में, आमीन।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें