जहाँ इतिहास रुक गया था…
जहाँ स्वर्ग चुप था…
और धरती कांप रही थी…
एक व्यक्ति…
जिसने कभी पाप नहीं किया…
जिसने सिर्फ प्रेम किया…
आज क्रूस पर लटका हुआ है…
और वो एक शब्द बोलता है…
“पूरा हुआ”
क्या सच में सब खत्म हो गया था…?
या कुछ शुरू हुआ था…?
2. STORY - क्रूस का दर्द
सोचो…
वो पीठ जिस पर कोड़े बरस रहे थे…
हर कोड़ा… मांस को चीर रहा था…
सिपाही हँस रहे थे…
लोग मज़ाक उड़ा रहे थे…
दोस्त दूर खड़े थे…
और पिता… चुप थे…
काँटों का ताज उसके सिर में धँसाया गया…
खून उसकी आँखों में बह रहा था…
और फिर…
उसे क्रूस पर ठोंक दिया गया…
हाथों में कील…
पैरों में कील…
हर साँस लेना एक संघर्ष…
और उसी दर्द के बीच…
वो बोलता है - “पूरा हुआ”.... यूहन्ना 19:30...
3. वाणी का अर्थ
जब यीशु ने कहा — “पूरा हुआ”…
यह सिर्फ एक शब्द नहीं था…
यह स्वर्ग की सबसे बड़ी घोषणा थी…
क्या पूरा हुआ?
1. पाप का कर्ज पूरा हुआ
हर इंसान जन्म से ही एक कर्ज लेकर आता है…
पाप का कर्ज…
हमने झूठ बोला…
हमने गलत सोचा…
हमने परमेश्वर को नज़रअंदाज़ किया…
और Bible कहती है- हम सब पापी है।
और पाप की मजदूरी मृत्यु है।
मतलब…
हर पाप का हिसाब देना पड़ेगा…
लेकिन सवाल यह है कि,
क्या हम पाप का कर्ज चुका सकते थे?
नहीं…
अच्छे काम करके नहीं
आराधना करके नहीं
धार्मिक काम करके नहीं
क्योंकि कर्ज इतना बड़ा था…
कि इंसान उसे कभी चुका नहीं सकता था।
लेकिन क्रूस पर… जब यीशु लहूलुहान थे…
उन्होंने कहा - “पूरा हुआ”
मतलब…
तुम्हारा पाप का कर्ज अब बाकी नहीं है।
तुम्हारे पाप का हिसाब चुकाया जा चुका है।
अब तुम्हें सजा नहीं… क्षमा मिल सकती है।
Example
मान लो…
तुम पर लाखों का कर्ज है…
और कोई आकर कहे,
“मैंने तुम्हारा पूरा कर्ज चुका दिया”
*तुम क्या करोगे?*
रो पड़ोगे…
राहत महसूस करोगे।
बस…
क्रूस पर यही हुआ, जब यीशु ने कहा पूरा हुआ।
2. भविष्यवाणियाँ पूरी हुईं
यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी…
सदियों पहले से…
परमेश्वर ने बता दिया था कि मसीह आएगा…
वो दुख उठाएगा…
और लोगों के पाप अपने ऊपर लेगा…
हर एक बात…
एक-एक detail जो बताया था वो सब पूरा हुआ।
उसके हाथ छेदे गए - पहले से लिखा था
लोग उसका मज़ाक उड़ाएंगे - लिखा था
वो चुप रहेगा - लिखा था
और क्रूस पर…
एक भी बात अधूरी नहीं रही।
इसका मतलब क्या है?
परमेश्वर का plan perfect है।
उसकी timing perfect है।
जो उसने कहा… वो पूरा करता है।
अगर परमेश्वर ने यीशु के बारे में हर बात पूरी की…
तो क्या वो तुम्हारी जिंदगी में अपना वादा पूरा नहीं करेगा?
बस उस येशु मसीहा पर विश्वास करो तो वो सब बाते पूरा करेगा।
पाप एक दीवार बन चुका था
हम सीधे परमेश्वर के पास नहीं जा सकते थे
लेकिन जब यीशु ने कहा -“पूरा हुआ”
उस क्षण मे …
वो दीवार टूट गई
रास्ता खुल गया
अब हम यीशु के पास जा सकते है
उससे बाते कर सकते है।
इसका मतलब आज के लिए:
अब तुम्हें किसी के द्वारा जाने की जरूरत नहीं
तुम सीधे परमेश्वर से बात कर सकते हो
क्षमा उपलब्ध है - अभी, इसी समय....
Example
जैसे एक दरवाजा बंद था…
और कोई आकर उसे खोल दे…
और कहे, अब choice तुम्हारी है,
अंदर जाओ या बाहर खड़े रहो।
लेकिन मै आपकी सुनूँगा,
आप मेरे साथ बात कर सकते है।
4. लागूकरण
आज यहाँ कई लोग हैं…
जो सोचते हैं: “मैं बहुत पापी हूँ”
“मेरा जीवन टूट गया है”
“मेरे लिए कोई उम्मीद नहीं”
लेकिन सुनो…
क्रूस पर कहा गया - “पूरा हुआ”
मतलब…
तुम्हारा पाप — पूरा चुका दिया गया
तुम्हारा दर्द — उठाया गया
तुम्हारी सजा — खत्म की गई
तुम्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं…
बस उस यीशु को स्वीकार करने की जरूरत है।
5. जब वो “पूरा हुआ” कह रहा था…
तो यीशु आपको देख रहा था…
आपकी गलतियाँ…
आपकी आदतें…
आपका छुपा हुआ दर्द…
सब उसके सामने था…
फिर भी उसने कहा,
“मैं तेरे लिए मर रहा हूँ।”
6. आज फैसला आपके हाथ में है…
क्या तुम उस “पूरा हुआ” कहनेवाले यीशु को अपने जीवन में स्वीकार करोगे…?
क्या तुम अपने पाप, अपना दर्द उसके हवाले करोगे…?
अगर हाँ…
तो अभी अपने दिल में कहो:
“प्रभु यीशु…
मैं मानता हूँ कि आपने मेरे लिए सब कुछ पूरा किया…
आज मैं आपको स्वीकार करता हूँ…”
7. याद रखना…
क्रूस पर बोला गया
“पूरा हुआ”
अंत नहीं था…
वो आपके नए जीवन की शुरुआत थी।
पढ़कर प्रभुने आशीष दी होगी तो आप यह एक दूसरे को शेयर कर देना..... धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें