मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

"हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया?"

 

चौथी वाणी:

"हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया?"
(मत्ती 27:46)




 1. यीशु ने हमारी जगह दर्द सहा

 मतलब (Meaning) — यीशु ने हमारी जगह आत्मिक दर्द सहा

यह वाणी तब बोली गई जब संसार के सारे पाप यीशु पर आ गए थे।
यीशु परमेश्वर का पुत्र था, पर उस क्षण में उसने परमेश्वर से अलग होने की भावना महसूस की।
यह शारीरिक नहीं, आत्मिक दर्द था — परमेश्वर से अलग हो जाना।

➡️ यह वह घड़ी थी जब यीशु ने हमारी आत्मिक दूरी अपने ऊपर ले ली।

🔹 यीशु ने वो दर्द झेला जो हमें पाप के कारण सहना चाहिए था – आत्मिक रूप से परमेश्वर से अलग होना था।

🔹 सिख:
यीशु ने हमें बचाने के लिए परमेश्वर से अलग होने का एहसास सहा।

 


आध्यात्मिक शिक्षा:

पाप हमें परमेश्वर से अलग करता है, लेकिन यीशु ने वो दूरी खुद झेली।

उसने न केवल हमारे पापों को उठाया, बल्कि उस पाप का परिणाम — “परमेश्वर से अलगाव” भी खुद पर लिया।
आज जब हम उसके बलिदान पर विश्वास करते हैं, हमें वह दूरी नहीं सहनी पड़ती है।


 उदाहरण:

एक बच्चा गलती करता है और माँ उसे कुछ समय बात नहीं करती। बच्चा रोते हुए कहता है:
"माँ, तू मुझसे बात क्यों नहीं कर रही?"
➡️ वह अलगाव उसे तोड़ देता है – वैसे ही यीशु को भी परमेश्वर से अलगाव महसूस हुआ।


 उदाहरण:

एक दोस्त किसी से धोखा खाता है, फिर वह कहता है:
"तूने मुझे क्यों छोड़ा?"
➡️ दर्द तब ज्यादा होता है जब अपना कोई छोड़ दे। यीशु ने वही अकेलापन महसूस किया।


 उदाहरण  (बाइबिल से):

भजन संहिता 22:1 — "हे मेरे परमेश्वर तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया?"
➡️ यह भविष्यवाणी यीशु की इस वाणी में पूरी होती है। वह जानता था कि उसका दर्द अस्थायी है, लेकिन आवश्यक है।


 लागूकरण (Application):

  1. क्या आपने कभी पाप की वजह से परमेश्वर से दूरी महसूस की है?
    ➡️
    यीशु ने वह दूरी खुद सह ली — अब हम उस यीशु के पास लौट सकते हैं।
  2. क्या आप अकेलेपन से जूझ रहे हैं?
    ➡️
    यीशु जानता है वह दर्द — वो कहता है, "मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा।" (इब्रानियों 13:5)
  3. क्या आप चाहते हैं कि परमेश्वर आपके पास रहे?
    ➡️ तो अपने पाप स्वीकार करें, और यीशु में विश्वास करें की वह आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेगा।

  • इस वाणी में सबसे गहरी बात ये है कि —
    "यीशु को छोड़ा गया ताकि हमें कभी छोड़ा न जाए।"

2. यह वाणी पवित्रशास्त्र की पूर्ति है

मतलब (Meaning):

यीशु ने यह वाक्य भजन संहिता 22:1 से बोला। यह वाणी केवल दर्द की नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि वह वचन जो सदियों पहले लिखा गया, अब पूरा हो रहा है।

भजन संहिता 22 में मसीह के क्रूस की घटनाओं का वर्णन है — हाथ-पैर छेदे गए, वस्त्र बांटे गए, उपहास किया गया।

➡️ यीशु ने दिखाया कि वह वही है, जिसकी भविष्यवाणी की गई थी।


 आध्यात्मिक शिक्षा (Spiritual Teaching):

बाइबल का हर वचन सच्चा है और पूरा होता है।

परमेश्वर का वचन केवल कहानी नहीं है — वह जीवित, भविष्यवाणी करने वाला और पूरा होने वाला वचन है।
जब यीशु ने यह वाणी बोली, वह दिखा रहा था कि वह मसीह है, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही थी।


उदाहरण:

भजन संहिता 22:7 — “वे मेरे ऊपर हँसते हैं, मुँह चिढ़ाते हैं”
यीशु के साथ ऐसा ही हुआ – लोग कहते थे, “अगर तू मसीह है तो खुद को बचा।”


उदाहरण:

भजन 22:16 — “उन्होंने मेरे हाथ और पैर छेदे”
क्रूस पर कीलों से ठोकना – बिल्कुल वैसा ही हुआ।


उदाहरण:

भजन 22:18 — “मेरे वस्त्र आपस में बाँटते हैं”
सैनिकों ने यीशु के कपड़े बाँटे और चिट्ठियाँ डालीं (यूहन्ना 19:24)


लागूकरण (Application):

  1. क्या मैं बाइबल के वचनों पर पूरा विश्वास करता हूँ?
    ➡️ यीशु ने दिखाया कि हर वचन पूरा होता है – हमे यीशु के वचन पर भरोसा करना ही है।
  2.  जब हम उलझन में होते हैं, क्या हम वचन की ओर देखते हैं?
    ➡️ क्योकि वचन ही हमारे जीवन की दिशा है।
  3. क्या हम यीशु को केवल इतिहास का पात्र मानते हैं या वचन की पूर्ति?
    ➡️ हमें यीशु को अपने उद्धारकर्ता और मसीह के रूप में मानना चाहिए।

3. परमेश्वर की पवित्रता और न्याय प्रकट हुआ

मतलब (Meaning):

यीशु पापरहित था, फिर भी उसने हमारे पाप अपने ऊपर ले लिए।
उस क्षण परमेश्वर ने अपनी पवित्रता और न्याय को दिखाया — पाप से समझौता नही किया।

इसीलिए परमेश्वर ने उस क्षण अपने पुत्र से मुँह मोड़ लिया।

➡️ पाप के साथ परमेश्वर का मेल नहीं हो सकता — इसीलिए हम देख सकते है की न्याय का मूल्य देना पड़ा।


 आध्यात्मिक शिक्षा (Spiritual Teaching):

परमेश्वर प्रेम है, पर वह न्यायी और पवित्र भी है।

वह पाप से नफरत करता है, लेकिन पापी से प्रेम करता है।
इसलिए उसने यीशु को हमारे पापों के लिए दंडित किया।


उदाहरण:

बाइबल में लिखा है: "पाप की मजदूरी मृत्यु है" (रोमियों 6:23)
यीशु ने उस मजदूरी को खुद पर लिया। वो हमारे पापों के लिए मर गया।


उदाहरण:

एक जज जो अपने बेटे को दंड देता है क्योंकि उसने कानून तोड़ा —
जज न्यायी है, फिर चाहे दोषी उसका बेटा ही क्यों न हो।


उदाहरण:

पुराने नियम में भी, जब कोई पाप करता था तो बलिदान देना होता था।
यीशु वह अंतिम बलिदान बना है जो सब पापों के लिए दिया गया।


लागूकरण (Application):

  1.  क्या मैं पाप को हल्के में लेता हूँ?
    ➡️ परमेश्वर कभी पाप को नजर अंदाज नहीं करता – हमें भी गंभीर रहना चाहिए।
  2. क्या मैं पवित्रता के लिए प्रयास करता हूँ?
    ➡️ जिसने हमें बचाया है, उसके लिए हम पवित्रता से जिएँ।

 निष्कर्ष:

  • यीशु को अकेला छोड़ा गया क्योंकि परमेश्वर पाप से समझौता नहीं करता।
  • पर यह इसलिए हुआ ताकि हम कभी छोड़े न जाएँ।
  • उसका दर्द हमारी छुटकारे की कीमत है।
  • पाप परमेश्वर से हमें अलग करता है, पर यीशु हमे परमेश्वर से जोड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें