✝️ पाँचवीं वाणी
"मैं प्यासा हूँ" — यूहन्ना
19:28
प्रश्न
यीशु जो जल का स्रोत है, उसे क्यों प्यास
लगी?
उसने
"मैं प्यासा हूँ" क्यों कहा, जबकि वो स्वयं
जीवन का जल है?
✅ 1. यीशु ने शारीरिक
पीड़ा को अनुभव किया (मानव रूप में दर्द)
▶️ मतलब:
जब मानव के रूप यीशु इस धरतीपर था तब यीशु ने क्रूस पर अत्यधिक पीड़ा
सही — खून बहा, बार-बार कोड़े लगे, कांटों का ताज, लकड़ी पर लटकाया
गया।
"मैं प्यासा हूँ" — यह उसकी शारीरिक कमजोरी और पीड़ा का
वर्णन है।
➡️ वह परमेश्वर
होकर भी पूर्ण मानव बना ताकि हमारे अनुभवों को पूरी तरह समझ सके।
🪔 आध्यात्मिक
शिक्षा:
यीशु हमारी पीड़ा को समझता है।
जब
हम थकते हैं, रोते हैं, दर्द सहते हैं — यीशु जानता है कि हमको कैसा लगता है।
✅ उदाहरण:
एक मजदूर जो दिन भर मेहनत करता है, शाम को उसका
शरीर थक जाता है – उसे पानी की जरूरत होती है।
✦ यीशु ने वही मानवीय अनुभव लिया।
✅ उदाहरण:
मरियम और मार्था रो रही थी – यीशु ने भी लाजर की कब्र पर आँसू बहाए
(यूहन्ना 11:35)
✦ उन भावनाओं को यीशु ने अनुभव किया।
✅ उदाहरण:
एक माँ अपने बच्चे के दर्द को तभी समझ सकती है जब वह खुद माँ हो –
✦ वैसे ही यीशु ने “हमारे जैसा बनकर” सबकुछ सहा।
✅ लागूकरण:
- क्या
मैं जानता हूँ कि मेरा दर्द यीशु को पता है?
- क्या
मैं अपने दुःख में उससे सहायता माँगता हूँ या अकेला सहता हूँ?
- क्या
मैं दूसरों के दर्द को उसी तरह समझता हूँ, जैसे
यीशु ने मेरा दर्द उस क्रुस पर समझा?
✅ 2. यह वाणी शास्त्र
की पूर्ति थी (भविष्यवाणी का पूरा होना)
▶️ मतलब:
भजन संहिता 69:21 — “उन्होंने मुझे पित्त दिया और मेरी
प्यास बुझाने के लिए सिरका पिलाया।”
यीशु
जानबूझकर यह वाणी बोलता है ताकि यह वचन पूरा हो जाए।
➡️ यह साबित करता
है कि वह मसीह है — वचन के अनुसार चलने वाला।
🪔 आध्यात्मिक
शिक्षा:
परमेश्वर का वचन हर हाल में पूरा होता है।
यीशु
हर वचन को गंभीरता से लेता है — हमें भी उसके वचन को गंभीरता से लेना चाहिए।
✅ उदाहरण:
पुराने नियम में जो भविष्यवाणी हुई, वह हर एक कदम पर
यीशु में पूरी होती गई —
✦ जन्म, जीवन, मरण, पुनरुत्थान – सब।
✅ उदाहरण:
यीशु को सिरका दिया गया — यह छोटे से छोटा वचन भी पूरा हुआ।
✅ उदाहरण:
नूह को जहाज बनाना पड़ा – परमेश्वर ने कहा और वही हुआ।
✦ आज भी परमेश्वर जो कहता है, वह करता है।
✅ लागूकरण:
- क्या
मैं बाइबल के हर वचन को गंभीरता से लेता हूँ?
- क्या
मेरा जीवन वचन के अनुसार चल रहा है या भावनाओं के अनुसार?
- जब
मुझे तकलीफ होती है, क्या मैं याद रखता हूँ कि
परमेश्वर का वादा कभी झूठा नहीं होता?
✅ 3. यह आत्मिक प्यास
का प्रतीक भी है (आत्मा की प्यास)
▶️ मतलब:
यीशु केवल पानी नहीं माँग रहा था — यह उस आत्मिक प्यास का भी प्रतीक
है जो मानवता के उद्धार के लिए थी।
✦ वह चाहता था कि
लोग उसे स्वीकार करें
✦ यह एक पुकार थी — “क्या कोई मेरी ओर लौटेगा?”
🪔 आध्यात्मिक
शिक्षा:
यीशु आज भी लोगों की आत्मिक प्यास बुझाना चाहता है।
✦ वह जीवन का जल
है (यूहन्ना 4:14)
✦ जो उसके पास आएगा, वह फिर वह कभी प्यासा न होगा।
✅ उदाहरण:
यीशु ने सामरी स्त्री से कहा: “मैं जो जल दूँगा, उससे
फिर कभी प्यास नहीं लगेगी।”
✦ आत्मा की प्यास उसी से बुझती है।
✅ उदाहरण 2:
एक युवा सब कुछ पा लेता है – पैसा, नाम, सोशल
मीडिया फेम – फिर भी भीतर खालीपन।
✦ क्योंकि आत्मा को केवल यीशु ही तृप्त कर सकता है।
✅ उदाहरण 3:
एक महिला जो जीवन में रिश्तों के पीछे भाग रही थी, अंत
में गिरकर कहती है: “प्रभु, मैं थक गई हूँ।”
✦ यीशु कहता है – “आओ, मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।” (मत्ती 11:28)
✅ लागूकरण:
- क्या
मेरी आत्मा आज भी प्यासा है?
- क्या
मैं अपने अंदर की खाली जगह को दुनिया की चीज़ों से भरने की कोशिश कर रहा हूँ?
- क्या
मैं हर दिन यीशु से तृप्ति माँगता हूँ?
🔚 निष्कर्ष:
यीशु ने "मैं प्यासा हूँ" कहकर:
- हमारे
शरीर और आत्मा दोनों की पीड़ा को अपनाया।
- वचन
की गहराई को दर्शाया।
- और
हमें यह सीख दी —
✦ उसमें ही हमारी सच्ची तृप्ति है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें