सोमवार, 14 अप्रैल 2025

प्रश्न: कैसे एक चोर को अंतिम समय में भी स्वर्ग की गारंटी मिल गई?

लूका 23:43 “यीशु ने उससे कहा, आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग में होगा।”


________________________________________

प्रश्न: कैसे एक चोर को अंतिम समय में भी स्वर्ग की गारंटी मिल गई?

"चोर ने ऐसा क्या किया कि यीशु ने चोर से कहा, आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग में होगा?"

 

  पृष्ठभूमि और संदर्भ (Background & Context):

लूका 23:32-43 में लिखा है कि जब यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया, तो उसके दोनों ओर दो अपराधी (चोर) लटकाए गए थे। उनमें से एक ने उपहास करते हुए कहा:

“यदि तू मसीह है, तो अपने आप को और हमें भी बचा।”

परंतु दूसरे चोर ने डाँटा और कहा:

“क्या तू परमेश्वर से नहीं डरता? हम अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं; पर यह व्यक्ति निर्दोष है।”

और फिर उसने यीशु से कहा:

“जब तू अपने राज्य में आए, तो मुझे स्मरण करना।”

________________________________________

 चोर ने ऐसा क्या किया?

1. उसने अपने पाप को माना (Repentance)

वह कहता है, “हम अपने कर्मों का न्यायपूर्ण दंड पा रहे हैं।”

उसने बहाना नहीं बनाया, दोष नहीं दिया – उसने स्वीकार किया कि वह गलत था।

उदाहरण:

एक छात्र अपनी गलती पर टीचर से कहता है: “सर, मेरी गलती थी।”

➡️ सच्चा पछतावा दिखाता है जब हम बहाने नहीं बनाते।

उदाहरण:

 राजा दाऊद अपने पाप के बाद कहता है: “मैंने तेरे विरुद्ध पाप किया।” (भजन 51)

➡️ महान लोग भी जब गिरते हैं, तो विनम्रता से मानते हैं।

उदाहरण:

यशायाह ने परमेश्वर की महिमा देखी तो कहा: “मैं तो नाश हुआ।” (यशायाह 6:5)

➡️ जब हम परमेश्वर के सामने खड़े हो जाते है तो हमें अपनी असली हालत समझ आती है।

 

आत्मिक शिक्षा: उद्धार की शुरुआत सच्चे पछतावे से होती है, न कि दिखावे से।

 

लागूकरण:

क्या मैं अपने पापों को ईमानदारी से मानता हूँ?

पश्चाताप केवल मुँह से नहीं, दिल से करना होता है।

जब तक हम अपनी गलती नहीं मानते, परमेश्वर नही बदलेगा।

________________________________________

 

2. उसने यीशु की पहचान को स्वीकारा और विश्वास किया (Recognition of Jesus and Believe on Him)

 वचन:जब तू अपने राज्य में आए...” (लूका 23:42)

उसने यीशु को राजा, उद्धारकर्ता और स्वर्ग का स्वामी स्वीकारा।

 

उदाहरण:

 थोमस ने यीशु को देख कर कहा: “हे मेरे प्रभु और मेरे परमेश्वर।”

➡️ संदेह करने वाला भी जब यीशु को पहचानता है, तो विश्वास से भर जाता है।

उदाहरण:

एक महिला जिसने आँसुओं से यीशु के पाँव धोए – वो जानती थी कि वह उसका उद्धारकर्ता है।

➡️ प्यार और सम्मान से हम यीशु को अपना राजा मानते हैं।

उदाहरण:

 आज का युवा कहता है: “यीशु, तू मेरी लाइफ का राजा है।”

➡️ यीशु को सिर्फ जानना नहीं, उसे नेतृत्व देना असली मान्यता है।

 

आत्मिक शिक्षा: विश्वास और अंगीकार उद्धार की कुंजी है।

 

लागूकरण:

क्या यीशु केवल मेरे लिए एक धार्मिक नाम है, या मेरा राजा है?
क्या मैं उसे जीवन के हर क्षेत्र में प्रभु बनने दे रहा हूँ?
जब मैं यीशु को राजा मानता हूँ, तभी मैं उसका राज्य अनुभव करता हूँ।

________________________________________

 

3. उसने विश्वास से निवेदन किया (Faith filled Request)

वचन:मुझे स्मरण करना...” (लूका 23:42)

उसने किसी बाहरी मदद की याचना नहीं की, बस कहा: “मुझे स्मरण करना।

वह निवेदन विश्वास से भरा थाबिना शक, बिना अपेक्षा।

 

उदाहरण:

 इस्तेर राजा से कहती है: “यदि कृपा हो तो मेरी जान बचा।”

➡️ नम्रता से माँगी गई बात राजा के दिल को छू जाती है।

उदाहरण:

 एक माँ बेटे से कहती है: “बेटा, मुझे याद रखना।”

➡️ याद करना मतलब प्यार और जुड़ाव बनाए रखना।

उदाहरण:

कोई पापी कहता है: “प्रभु, मुझे न छोड़ना।”

➡️ यीशु वादा करता है – “मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा।” (इब्रानियों 13:5)

 

आत्मिक शिक्षा: परमेश्वर बाहरी शब्द नहींभीतर की पुकार को सुनता है।


  लागूकरण:
    क्या मेरा विश्वास शब्दों में है, या सच्चे भरोसे में?
    क्या मैं विनम्रता से परमेश्वर से कहता हूँ: “मुझे स्मरण करना?
    यीशु हमें भूलता नही पर क्या हम उसे स्मरण करते हैं?

             ________________________________________

 यीशु का उत्तर – “आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग में होगा”

यीशु उस चोर की स्थिति नहीं, उसके हृदय को देखता है।

वह कहता है:

“आज ही” – उद्धार तुरंत है

“तू” – व्यक्तिगत गारंटी

“मेरे साथ” – संगति का वादा

“स्वर्ग में” – गंतव्य स्पष्ट

________________________________________

  आज खुद से पूछे की:

1. क्या आपने अपने पापों को स्वीकार किया है?

➡️ निंदा करने से पहले खुद को देखें।

2. क्या आपने यीशु को केवल एक धार्मिक व्यक्ति समझा है या अपने जीवन का राजा माना है?

➡️ आज उसे राजा और उद्धारकर्ता स्वीकार करें।

3. क्या आप भी कह सकते हैं: “यीशु, मुझे स्मरण कर”?

➡️ आज उस यीशु को पुकारें और वह उत्तर देगा।

________________________________________

प्रार्थना:

“प्रभु यीशु, मैं भी उस चोर जैसा हूँ – पाप में गिरा हुआ, लेकिन आज तुझसे कहता हूँ:

जब तू अपने राज्य में आए, तो मुझे स्मरण कर।

मैं तुझे अपना राजा और उद्धारकर्ता मानता हूँ।

मुझे आज ही बचा और नया जीवन दे। आमीन।”

________________________________________

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें