
जय मसीह की दोस्तो
आज शनिवार Saturday और हम सीखेंगे कि यीशु ने आज क्या किया।
📖 Text:
मत्ती 27:57-66
यूहन्ना 19:38-42
1. मन में कल्पना करो…
सब कुछ खत्म हो चुका है
जिस पर तुमने भरोसा किया… वह चला गया।
जिससे तुमने उम्मीद रखी… वह अब नहीं है।
यही हालत शिष्यों की थी।
यीशु मर चुके थे
कब्र बंद हो चुकी थी
कोई आवाज नहीं… कोई चमत्कार नहीं।
विलापगीत 3:26
“चुपचाप यहोवा की सहायता की आशा रखना अच्छा है।”
यहाँ सबसे बड़ा सवाल उठता है:
जब परमेश्वर चुप हो जाए… तब क्या करें?
यही सवाल आज हर विश्वासियों के दिल में आता है।
जब प्रार्थना का जवाब नहीं मिलता।
जब सब बंद लगता है। तब क्या करे?
2. Background
📖 मत्ती 27:57-60
यूसुफ अरिमथिया यीशु के शरीर को कब्र में रखता है।
📖 मत्ती 27:60
बड़ा पत्थर कब्र के सामने लगा दिया जाता है।
📖 मत्ती 27:62-66
सैनिक पहरा देने लगते हैं।
इसका मतलब क्या है?
मानव दृष्टि से:
सब कुछ खत्म हो चुका है।
कोई रास्ता नहीं बचा।
शिष्य डर में हैं। वे छिपे हुए हैं।
शायद सोच रहे होंगे कि अगला
नंबर हमारा भी आ सकता है।
उनकी उम्मीद टूट चुकी है।
लेकिन ध्यान दो
जहाँ मनुष्य अंत देखता है।
वहीं परमेश्वर काम शुरू करता है।
3. आयत का निरीक्षण करो
(i) यीशु को दफनाया गया
📖 यूहन्ना 19:41-42
कब्र में रखा गया, यह final लगता है।
(ii) कब्र बंद हुई
📖 मत्ती 27:60
पत्थर लुढ़का दिया गया, रास्ता बंद।
(iii) पहरा लगाया गया
📖 मत्ती 27:65-66
कोई बाहर न निकले, पूरा control उनके पास है।
(iv) पूरी खामोशी
📖 भजन संहिता 46:10
“चुप हो जाओ…”
यह दिन silence का दिन है।
कोई prophecy fulfill होती दिख नहीं रही।
कोई miracle नहीं।
लेकिन…
यह silence खाली नहीं है, यह preparation है।
4. सच्चाई
“परमेश्वर की खामोशी… उसकी अनुपस्थिति नहीं है।”
📖 यशायाह 55:8-9
क्योंकि यहोवा कहता है, मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं हैं, न तुम्हारी गति और मेरी गति एक सी है।
हम सोचते हैं
अगर परमेश्वर काम कर रहा है तो कुछ दिखेगा।
लेकिन परमेश्वर अक्सर
सबसे बड़े काम को खामोशी में करता है।
जब हमें लगता है कि कुछ नहीं हो रहा
वहीं सबसे बड़ा काम हो रहा होता है।
5. अर्थ
Point 1 जब सब खत्म लगता है, परमेश्वर तब शुरू करता है।
📖 यूहन्ना 19:30
“पूरा हुआ”
शिष्यों ने इसे अंत समझा
लेकिन यह अंत नहीं…
योजना का turning point था।
📖 2 कुरिन्थियों 5:17
नई सृष्टि की शुरुआत
Example 1: उत्पत्ति 37–50 (यूसुफ)
यूसुफ को गड्ढे में डाला गया, बेच दिया गया
जेल में डाला गया, सब खत्म लग रहा था।
लेकिन…
वहीं से परमेश्वर उसके जीवन में नया काम
करके ऊँचा उठाता है।
Example 2: निर्गमन 14 (लाल समुद्र)
इस्राएली फँस गए, आगे समुद्र, पीछे दुश्मन
सब खत्म लग रहा था।
लेकिन…
वहीं परमेश्वर उनके जीवन में नया काम करके
रास्ता खोलता है।
Application:
जब तुम्हें लगता है, “अब कुछ नहीं बचा।”
यहीं से परमेश्वर आपके जीवन में एक नई कहानी लिखना शुरू कर रहा है।
Point 2: बंद कब्र, परमेश्वर को नही रोक सकती।
📖 मत्ती 27:60, 66
पत्थर लगाया गया, seal किया गया।
सब कुछ secure कर दिया गया।
लेकिन लूका 1:37
“परमेश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं।”
📖 Example 1: दानिय्येल 6
दानिय्येल को शेरों की गुफा में डाला गया
दरवाजा बंद, seal लगा दिया गया।
लेकिन बंद दरवाजा परमेश्वर को रोक नहीं पाया
और वहां से दानिएल को बचाया।
आज आप भी किसी भी बंधन से ज़क्कड़े हो सकते है लेकिन वहाँ से परमेश्वर आपको छुड़ा रहा है। उसमें बने रहिए।
📖 Example 2: प्रेरितों के काम 16
पौलुस और सीलास जेल में बंद
दरवाजे बंद
लेकिन आधी रात को भूकंप आया और दरवाजे खुल गए।
याद रखना भाइयों और बहनों कैसा भी बंद दरवाजा हो परमेश्वर उसमें से छुड़ाने के लिए समर्थ है। सिर्फ हमको उसके समय की राह देखकर विश्वास में बने रहना है।
Application:
तुम्हारी life में भी “बंद कब्र” हो सकती है।
situations जो impossible लगती हैं।
लेकिन परमेश्वर के लिए
वही जगह miracle की शुरुआत है।
Point 3: खामोशी में विश्वास की परीक्षा होती है।
📖 इब्रानियों 11:1
विश्वास = बिना देखे भरोसा करना है।
📖 याकूब 1:3
परीक्षा से धीरज आता है।
Saturday का दिन विश्वास की परीक्षा है।
जब कुछ दिखाई नहीं देता
जब कोई जवाब नहीं मिलता
तब सवाल यह नहीं है कि
“क्या हो रहा है?”
सवाल यह है:
“क्या मैं फिर भी विश्वास करूँगा?”
📖 Example 1: अय्यूब 1–2
अय्यूब सब कुछ खो देता है और परमेश्वर चुप है।
लेकिन वह कहता है:
“यहोवा ने दिया… यहोवा ने लिया।”
जब सब कुछ खो जाए और परमेश्वर चुप लगे, तब भी उसे छोड़ो मत। हालात बदलें या न बदलें, भरोसा करना मत छोड़ना।
📖 Example 2: 1 शमूएल 16–24 (दाऊद)
दाऊद को राजा अभिषेक मिला।
लेकिन सालों तक इंतजार किया कोई change नहीं।
लेकिन वह भरोसा रखता है।
परमेश्वर ने वादा किया है तो जल्दबाज़ी मत करो। परमेश्वर के समय का इंतजार करो, गलत shortcut मत लो। लेकिन ऐसी खामोशी में भी परमेश्वर पर विश्वास करो।
6. लागूकरण
अपने जीवन को देखो,
क्या मैं सिर्फ miracle में विश्वास करता हूँ?
या खामोशी में भी भरोसा रखता हूँ?
क्या मैं इंतजार कर सकता हूँ?
या तुरंत उत्तर चाहिए?
आज परमेश्वर पूछ रहा है:
जब तू कुछ देख नहीं रहा, क्या तू मुझ पर भरोसा करेगा?
7. Conclusion
📖 भजन संहिता 30:5
“रोना रात भर रहता है… परन्तु आनन्द
सुबह को आता है”
Saturday permanent नहीं है।
कब्र अंत नहीं है।
Silence final नहीं है।
कब्र बंद है, लेकिन परमेश्वर अभी खत्म नहीं हुआ।
अगर आज तेरी जिंदगी Saturday है…
तो याद रख, Sunday आने वाला है।
पढ़ने के लिए परमेश्वर इस वचन से आपको आशीष दे।
धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें