हम सभी
जानते हैं कि प्रार्थना कितनी महत्वपूर्ण है। प्रार्थना के प्रति गहरी व्यक्तिगत
भक्ति रखना और अपने आस-पास के लोगों के लिए प्रार्थना करना महत्वपूर्ण है। कई बार
जब कोई प्रार्थना बिनती मांगता है, तो वे आपको प्रार्थना बिनतीयाँ
देते हैं, लेकिन जब
कोई प्रार्थना बिनतीयो का उल्लेख नहीं किया जाता है तो हम वास्तव में किस लिए प्रार्थना
करते हैं?
पॉल हमें एक महान उदाहरण देता
है कि हम किसके लिए प्रार्थना कर सकते हैं जैसे उसने एक चर्च के लिए प्रार्थना की
थी।
कुलुस्सियों 1:9-12
“इसी लिये जिस दिन से यह सुना है, हम भी तुम्हारे लिये यह प्रार्थना
और विनती करना नहीं छोड़ते कि तुम सारे आत्मिक ज्ञान और समझ सहित परमेश्वर की
इच्छा की पहिचान में परिपूर्ण हो जाओ, ताकि तुम्हारा चाल–चलन प्रभु के
योग्य हो, और वह सब प्रकार से प्रसन्न हो, और तुम में हर प्रकार के भले
कामों का फल लगे, और तुम परमेश्वर की पहिचान में बढ़ते जाओ, उसकी महिमा की शक्ति के अनुसार
सब प्रकार की सामर्थ्य से बलवन्त होते जाओ, यहाँ तक कि आनन्द के साथ हर
प्रकार से धीरज और सहनशीलता दिखा सको, और पिता का धन्यवाद करते रहो, जिसने हमें इस योग्य बनाया कि
ज्योति में पवित्र लोगों के साथ मीरास में सहभागी हों।”
9 Therefore, from the day we heard this, we do not cease praying for you and asking that you may be filled with the knowledge of his will through all spiritual wisdom and understanding 10 to live in a manner worthy of the Lord, so as to be fully pleasing, in every good work bearing fruit and growing in the knowledge of God, 11 strengthened with every power, in accord with his glorious might, for all endurance and patience, with joy 12 giving thanks to the Father, who has made you fit to share in the inheritance of the holy ones in light.
कुलुस्सियों 1:9
1. लगातार प्रार्थना करें - सबसे पहले ध्यान दें कि पॉल ने
उनके लिए सिर्फ एक बार प्रार्थना नहीं की। वह लगातार उनके लिए प्रार्थना करता रहा।
हर दिन हमें भी ऐसा ही करना चाहिए।
2. ज्ञान के लिए प्रार्थना करें - यहाँ पॉल प्रार्थना करके हमें
सिखा रहा है की हमें कैसे प्रार्थना करना चाहिए| हम प्रार्थना कर सकते हैं कि वे
अपने दैनिक जीवन, पालन-पोषण, कामकाजी जीवन और कई अन्य
क्षेत्रों में निर्णयों के संबंध में परमेश्वर से ज्ञान मांगते रहें।
3. बुद्धि और समझ के लिए प्रार्थना
करें - हम प्रार्थना कर सकते हैं कि वे बुद्धि और समझ से भर जाएं और वे
परमेश्वर के साथ अपने दैनिक जीवन में पवित्र आत्मा द्वारा निर्देशित हो। वे बाइबल
में परमेश्वर की बुद्धि के लिए उसकी ओर देखना जारी रखें। जब वे उसके वचन को
पढ़ेंगे तो वह समझ प्रदान करेगा।
कुलुस्सियों 1:10
4. उनके चरित्र के लिए प्रार्थना
करें - हम परमेश्वर से प्रतिदिन हमारे विश्वासियों के चरित्र को अच्छे से बनाने के लिए प्रार्थना करें। आशा है कि
वे काम पर, घर पर, और परिवार और दोस्तों के आसपास
मसीह जैसी विशेषताएं दिखाना जारी रखेंगे।
5. उनके फलदायी होने के लिए
प्रार्थना करें - हम प्रार्थना करें कि वे अपने जीवन में अच्छे फल उत्पन्न करते रहें।
6. आत्मिक विकास के लिए प्रार्थना
करें - हम प्रार्थना कर सकते हैं कि वे परमेश्वर की तलाश जारी रखें और उनके साथ आत्मिक विकास में मजबूत बनें। उनमें
परमेश्वर के साथ एक गहरा रिश्ता बनाने की इच्छा बनी रहे।
7. परमेश्वर के ज्ञान में वृद्धि
के लिए प्रार्थना करें - हम प्रार्थना कर सकते हैं कि वे अपनी समझ पर भरोसा न करें।
लेकिन परमेश्वर उन्हें उनके जीवन में ईश्वरीय ज्ञान प्रदान करें और हर क्षेत्र में
उनका मार्गदर्शन करें।
कुलुस्सियों 1:11
8. सहनशक्ति के लिए प्रार्थना करें: इस जीवन में हमें अनेक प्रकार
की परीक्षाएँ आएगी। लेकिन हम परमेश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं कि वह
उन्हें इन परीक्षाएँ और कठिन समय को सहन करने की शक्ति दे।
9. धैर्य के लिए प्रार्थना करें: हम परमेश्वर से प्रार्थना कर
सकते हैं कि वह उन्हें हर परिस्थिति में धैर्य प्रदान करता रहे, चाहे वह काम, बच्चों, जीवनसाथी और परिवार के अन्य
सदस्यों और दोस्तों के संबंध में हो।
कुलुस्सियों 1:12
10. प्रार्थना करें कि वे खुश रहें
- हम प्रार्थना कर सकते हैं कि वे अपनी सांसारिक खुशी को अनंतकाल की
खुशी में बदल दें, जो खुशी
परमेश्वर से आती है।
11. प्रार्थना करें कि वे आभारी
रहें - हम प्रार्थना कर सकते हैं कि वे हमेशा याद रखें कि उनके पास बहुत कुछ
है जिसके लिए वे आभारी हो सकते हैं। ईश्वर ने उनके लिए जो कुछ किया है उसके लिए वह
उन्हें आभार मानणे का हृदय देता रहे।
मुझे आशा है कि अगली बार जब
आपसे किसी के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा जाएगा तब आप निश्चित नहीं हैं कि
किसके लिए प्रार्थना करनी है तो यह भक्ति आपके लिए एक महान संसाधन होगी। ये 11 बिंदु दूसरों के लिए आपकी
प्रार्थनाओं में जोड़ने के लिए और यहां तक कि जब आप अपने लिए प्रार्थना करते हैं
तब भी एक बढ़िया मार्गदर्शन हैं।
परमेश्वर आपको आशीष दे।
Jesus Loves You
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें