गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

आज जवान भाई किसके दीवाने है?

 

आज हमें इन दिवानों के बारे में दुनिया क्या कहती है?

आज हम इस दुनिया में देखते है कि बहुत से भाई और बहने व्हाटसप्प ( WHATSAPP ) के दीवाने हो गए है।

 
कोई कोई लोग तो दिन रात उसमे ही डूबे रहते है। आज दुनिया में कोई ऐसे भी लोग है जो शराब के दीवाने हो गए है। उनका दिमाक ऐसी बातो में फँस चूका है कि वहाँ से उनको निकल पाना बहुत ही मुश्किल बात लगती है। हम ऐसे बहुत से बातो के दीवाने है जैसे उदाहरण के तौर पर .....व्हाटसप्प ( WHATSAPP ), फेसबुक (FACEBOOK), इन्स्टाग्राम (INSTAGRAM),  सोनू सूद,  सलमान खान, शाहरुख़ खान, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, शराब (ALCOHOL), गुस्सा,  गुंडागिरी और CALLING.  इस दुनिया के लोग तो ज्यादा सोचते नही लेकिन जो कुछ चल रहा है उसमे वैसा ही करने में व्यस्त है। उनको मालुम ही नहीं है कि हम क्या कर रहे है,  ऐसा ही करते रहेंगे तो अंत में हमारा क्या होगा उसकी किसी को चिंता ही नही है।

आज हम किसके दीवाने है? 

आज हमें इन दिवानों के बारे में बाइबिल क्या कहती है?

बाइबिल ऐसे बहुत से उदाहरण हमें बताता है। बाइबिल में ऐसे बहुत से मनुष्य है उसमे से आज हम दानियेल, पौलुस, येशु के शिष्य, मुसा के बारे में देखेंगे कि वो किसके दीवाने थे

  1.  दानियेल प्रार्थना और पवित्रता का बहुत ही बड़ा दीवाना था। जब हम उसके जीवन को देखते है तो वो दिन में तीन बार प्रार्थना करनेवाला साधारण सा मनुष्य था जब राजा ने हुकुम किया तब भी उसने अपने परमेश्वर को प्रार्थना करना ना छोड़ी, इसी से हमे मालुम हो जाता है कि वो कितना प्रार्थना के प्रति दीवाना था। इतना ही नही लेकिन जब राजा ने हुकुम चलाया कि नबूकदनेस्सर राजा कि बनाई हुई सोने कि मूरत के आगे जो नहीं झुकेगा उसको अग्नि भट्टी में डाल दिया जायेगा। वहाँ भी दानियेल और उसके मित्रों ने राजा की आज्ञा ना मानकर अपने आपको अपवित्र नही किया। लेकिन वहाँ भी परमेश्वर कि आज्ञा मानकर ना झुके। इससे साफ पत्ता चल जाता है कि वो पवित्रता के बहुत ही दीवाने थे
  2. पौलुस कलीसिया स्थापित करने का बहुत ही बड़ा दीवाना था। जिस किसी भी गावं या शहर में जाता था वहाँ पौलुस कलीसिया स्थापित करने के बारे में अगुवों को सिखाता था और किसी को नियुक्त करके वहाँ से दुसरे शहर में चला जाता था
  3. येशु के शिष्य उसके पीछे चलने के लिए दीवाने थे। 
  4. मुसा नम्र बनकर परमेश्वर का दीवाना था।


आज हम किसके दीवाने है?
 
क्या  व्हाटसप्प (WHATSAPP), फेसबुक (FACEBOOK),  इन्स्टाग्राम ( INSTAGRAM),  शराब (ALCOHOL), दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, सलमान खान, शाहरुख़ खान, कैटरीना कैफ, CALLING के दीवाने है? 
 
 
 
यदि आज हम ऐसी बातो के दीवाने है तो आनेवाले दिनों में हमारी परिस्थिती बहुत ही बेकार हो जाएगी। इसीलिए आज ही  हमें येशु  का दीवाना बनकर अपने जीवन को पवित्र बनाकर जीवन जीना है। उसके साथ साथ हमें नम्र बनकर प्रार्थना करना है। जहाँ कही भी मौका मिलता है, हमें पौलुस की तरह कलीसिया स्थापित करना चाहिए। तब ही हम उस स्वर्ग में जाने के योग्य होंगे।नही तो हम हाय हाय करते नरक की अग्नि में सीधे चले जायेंगे।
इसीलिए हमें ध्यान से देखना है कि हम किसके दीवाने है। उसके साथ साथ हमें ध्यान से देखना है कि हम कैसी चाल चलते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें